June 15, 2026 - 3:43 am

Kedarnath Yatra: मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ग्राउंड जीरो पर, देर रात्रि कंट्रोल रूम पहुंचे

spot_img
Must Read

ऑरेंज अलर्ट पर प्रशासन सतर्क, डीएम ने कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्ग, संवेदनशील स्थलों और मौसम की स्थिति की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी और सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना जरूरी है।

जिलाधिकारी ने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली भी परखी और निर्देश दिए कि सूचना का आदान-प्रदान तेज व सटीक होना चाहिए। आपदा या आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स देने के लिए सिस्टम को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई और लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img