March 26, 2026 - 9:31 am

मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में ‘बाबा’ नहीं ‘चाणक्य’ हैं लोगों की पसंद, सर्वे में इतनों ने दिया जवाब

spot_img
Must Read

वर्तमान राजनीति में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने पिछले सभी धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है। राजनीति की पिच पर सबसे हिट इस जोड़ी ने धमाल मचाया हुआ है। कप्तान मोदी के साथ परछाई की तरह खड़े अमित शाह क्या उनकी जगह ले पायेंगे या यूपी के बाबा का जादू चलेगा? इस सवाल का जवाब मूड ऑफ़ द नेशन के सर्वे में मिला है।

मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल में पीएम मोदी के लिए लगातार तीसरी बार कार्यकाल का अनुमान लगाया जा रहा है। इस सर्वे में मोदी के उत्तराधिकारी के सवाल पर, 29 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बाबा से आगे रखा है। उतर प्रदेश के मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ को 25 प्रतिशत लोगों ने ही समर्थन दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उनके पीछे रहे, सर्वेक्षण में शामिल 16 प्रतिशत लोगों ने नागपुर के सांसद का समर्थन किया। मूड ऑफ द नेशन का फरवरी 2024 संस्करण सभी लोकसभा सीटों पर 35,801 उत्तरदाताओं के सर्वेक्षण पर आधारित है। मूड ऑफ द नेशन पोल 15 दिसंबर, 2023 और 28 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित किया गया था।
स्वास्थ्य चेतावनी: जनमत सर्वेक्षण गलत हो सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img