March 26, 2026 - 3:19 am

प्रभु राम का आशीर्वाद लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मंत्री और विधयाकों ने भी किये दर्शन

spot_img
Must Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्यों ने रविवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन किये। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और दोनों उपमुख्‍यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक समेत राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य रामलला के दर्शन करने के लिए रविवार की सुबह नौ बजे राजधानी लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ महाराष्ट्र दौरे पर होने के कारण सीधे वहां से अयोध्या पहुंचे थे। योगी के साथ ही वहां पहुंचे विधानमंडल के सदस्यों ने रामलला के दर्शन किये।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img