May 10, 2026 - 6:03 pm

Uttarakhand: मां से आशीर्वाद लेकर लौटे योगी, विदाई के वक्त छलक उठीं गांववालों की आंखें

spot_img
Must Read

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  शुक्रवार शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके पैतृक गांव पंचूर और आसपास के क्षेत्रों में इस दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने पंचूर गांव में आयोजित विष्णु पंचदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं महायज्ञ में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद वह शाम करीब पौने पांच बजे अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां का आशीर्वाद लिया। साथ ही बहनों और अन्य रिश्तेदारों से हाथ जोड़कर विदाई ली। इस दौरान गांव में भावुक दृश्य देखने को मिले।

इसके बाद मुख्यमंत्री बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थापित अपने स्वर्गीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उसका अनावरण किया।

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब योगी आदित्यनाथ अपने पिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे और उसी समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसे पितृ कृपा और भावनाओं से जुड़े विशेष संयोग के रूप में देखा।

सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजकर 15 मिनट पर महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में लोग उन्हें विदा करने के लिए मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यमुनोत्री धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रहे 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की तबीयत बिगड़ने से मौत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img