March 28, 2026 - 3:13 pm

केंद्रीय मंत्रियों से किसानों की तीसरे दौर की बातचीत, MSP पर अड़े किसान, रविवार को फिर होगी बैठक

spot_img
Must Read

नई दिल्ली: तीन केंद्रीय मंत्रियों केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के नेताओं के साथ तीसरे दौर की बातचीत की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस बैठक में शामिल हुए | यह बैठक देर रात में करीब डेढ़ बजे समाप्त हुई। बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से कहा कि, बहुत ही अच्छे माहौल में बात हुई है,सकारात्मक बात हुई है। किसान संगठनों ने जिन विषयों पर ध्यान दिलाया है उस पर विस्तार से चर्चा करते हुए अगली मीटिंग रविवार शाम 6 बजे तय की है। इस दौरान हम समाधान ढूंढेंगे।

MSP पर अड़े किसान, हरियाणा के बल प्रयोग पर जताई कड़ी आपत्ति
केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चल रही तीसरे दौर की बैठक वीरवार-शुक्रवार रात एक बजे तक जारी है। इस बैठक के शुरू होते ही किसानों ने हरियाणा सरकार और पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताई। इस पर केंद्रीय मंत्री उन्हें समझाते नजर आए। इसके बाद एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री लखीमपुर खीरी कांड समेत अन्य मांगों पर किसानों के साथ सहमत दिखे, लेकिन एमएसपी की कानूनी गारंटी पर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Kichha News: एसएसपी ने नशे के कारोबारियों पर कसा शिकंजा

किच्छा। एसएसपी अजय गणपति ने शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बड़े तस्करों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img