March 26, 2026 - 4:38 am

विद्युत् जामवाल की पोस्ट ने मचाया हंगामा, सोशल मीडिया पर फैंस ने किया जमकर बवाल

spot_img
Must Read

विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘क्रैक’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच एक्टर ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपने इंस्टा पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे देखने के बाद अब फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक्टर ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें कुछ लड़के चलती ट्रेन से स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्रैक का टाइटल ट्रैक कल रिलीज हो रहा है…असली खतरों के खिलाड़ियों को मेरा सलाम।’ हालांकि विद्युत जामवाल का उनकी फिल्म के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट को सपोर्ट करना कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। ऐसे में फैंस एक्टर के इस पोस्ट पर काॅमेंट कर जमकर उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने विद्युत के इस पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए लिखा- ‘ऐसी स्टंट्स को प्रोत्साहित न करें…. क्या मुझे आपको यह बताने की ज़रूरत है?’, एक यूजर ने लिखा- ‘ऐसी चीजों को बढ़ावा न दें….यह मत भूलिए कि आप एक सेलिब्रिटी हैं।’, एक ने काॅमेंट करते हुए लिखा- ‘भाई इस तरह की चीजों को बढ़ावा मत दीजिए…आप प्रोफेशनल हैं…बच्चे आपके वीडियो देखकर ऐसा करेंगे और अगर उन्हें कुछ हो गया तो क्या होगा?’ एक ने लिखा- ‘यह ख़तरनाक है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस तरह के स्टंट को बढ़ावा न दें। आप एक सेलिब्रिटी हैं सर और लोग आंख मूंदकर आपको फाॅलो करते हैं।’ इसी तरह से तमाम यूजर्स काॅमेंट कर एक्टर की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img