March 26, 2026 - 4:35 pm

लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रियों से बोले PM मोदी डीप फेक से रहिये सावधान, “हम जल्द ही मिलेंगे, जाइये और जीतकर आइये…”

spot_img
Must Read

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ‘‘विकसित भारत : 2047” के लिए दृष्टि पत्र और अगले पांच वर्षों के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन किया गया। सरकार के सूत्रों ने बताया कि बैठक में, मई में नयी सरकार के गठन के बाद तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के लिए 100 दिवसीय एजेंडे के शीघ्र क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। मंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम जल्द ही फिर मिलते हैं, जाइये चुनाव जीत कर आइए। मंत्रियों को अपने करीब एक घंटे के संबोधन में प्रधानमंत्री ने उन्हें विवादों से बचने और डीपफेक से सावधान रहने की सलाह भी दी।

पीएम मोदी ने मंत्रियों को डीप फेक के खतरों से किया सावधान
पीएम ने मंत्रियों को आगाह किया कि बोलने में परहेज़ करें। जो भी बयान दें, सोच समझ कर दें।आजकल डीप फेक का चलन है जिसमें आवाज़ बदलकर कोशिश की जाती है, इससे सतर्क रहें। जो भी बोलना है योजनाओं पर बोलें, विवादित बयानों से बचें. मैने राज्यसभा के सांसदों को चुनाव लड़ने को कहा था। पीएम ने कहा कि विकसित भारत की झलक आगामी पूर्ण बजट में दिखनी चाहिए जो इस बार जून में पेश होगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

सोना-चांदी में जोरदार उछाल, चांदी 2.36 लाख और सोना 1.44 लाख के पार

नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img