May 21, 2026 - 10:55 pm

‘इंडियन आइडल 14’ के विनर बने वैभव गुप्ता, इनाम में मिली बड़ी रकम और चमकती हुई कार

spot_img
Must Read

आखिरकार एक लंबी दौड़ के बाद सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 14’ को अपना विनर मिल चुका है। इस बार इस शो को वैभव गुप्ता ने जीतकर अपने नाम किया है। वहीं शो के रनरअप सुभादीप दास बनें। जानिए विनर को क्या-क्या इनाम मिला है।

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 14’ चार महीने से अधिक समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। वहीं एक लंबी रेस के बाद सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 14’ को अपना विनर मिल चुका है। शो के विनर वैभव गुप्ता बने और उन्होंने 25 लाख प्राइज मनी को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वैभव गुप्ता को मारुति की चमचमाती ब्रेजा तोहफे में मिली है। वहीं शो के रनरअप सुभादीप दास बनें, जिन्हें 5 लाख का इनाम दिया गया है। वहीं दूसरे रनरअप पीयूष पंवार को भी चैनल की तरफ से ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं शो की तीसरी रनरअप अनन्या पाल को 3 लाख के चेक से सम्मानित किया गया। बता दें कि शो के अंतिम पड़ाव तक अनन्या पाल, अंजना, आद्या मिश्रा, पीयूष पंवार, सुभादीप दास और वैभव गुप्ता पहुंचे थे। हालांकि जजेज और दर्शको को जिसने अपनी आवाज से सबसे ज्यादा इप्रेस किया तो वो हैं वैभव गुप्ता।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img