प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज मंगलवार को ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया। दुनियाभर की फिल्म और फैशन जगत की चर्चित हस्तियों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कान से सामने आए उनके लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
आलिया भट्ट ने लाइट ग्रीन शेड का फ्लोरल कॉर्सेट गाउन कैरी किया, जिसके साथ व्हाइट बॉलगाउन स्टाइल स्कर्ट उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रही थी। व्हाइट बेस पर येलो, ग्रीन और ब्लू शेड्स के फ्लोरल डिजाइन ने उनके अंदाज को फ्रेश और एलिगेंट टच दिया।
अभिनेत्री ने अपने लुक को सिंपल और क्लासी रखा। उन्होंने हाई बन हेयरस्टाइल चुना और किसी तरह की हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं की। न गले में नेकलेस नजर आया और न ही हाथों में कोई ब्रेसलेट या घड़ी। सादगी भरे अंदाज के बावजूद आलिया ने अपनी दमदार मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया।
सोशल मीडिया पर आलिया का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजंस उन्हें ‘डिज्नी प्रिंसेस’, ‘फैशन दीवा’ और ‘क्वीन’ जैसे टैग दे रहे हैं। फैंस फायर और रेड हार्ट इमोजी के जरिए अभिनेत्री पर प्यार लुटा रहे हैं।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने वर्ष 2025 में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। उस दौरान उन्होंने क्रिस्टल जड़ी साड़ी पहनकर खूब वाहवाही बटोरी थी। वहीं, इस साल भी उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज चर्चा में बना हुआ है।



