April 15, 2026 - 10:46 pm

CBSE Board 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 16 वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, 91.59% रहा परिणाम

spot_img
Must Read

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।

इस बार देहरादून रीजन का परिणाम 91.59 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 90.97 प्रतिशत की तुलना में थोड़ा बेहतर है। हालांकि, ऑल इंडिया स्तर पर देहरादून रीजन की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। 22 संभागों में इस बार देहरादून को 16वां स्थान मिला है, जबकि पिछले वर्ष 17 संभागों में यह 13वें स्थान पर था।

इन तीन तरीकों से देखें रिजल्ट:
सीबीएसई ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट: छात्र cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम देख सकते हैं।
  • डिजिलॉकर: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • UMANG ऐप: उमंग मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या आती है, तो छात्र अन्य विकल्पों का उपयोग कर बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ बनेंगे, शिक्षा व्यवस्था होगी पूरी तरह तकनीक आधारित

देहरादून। प्रदेश में सरकारी स्कूलों को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img