April 15, 2026 - 10:47 pm

Uttarakhand: 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ बनेंगे, शिक्षा व्यवस्था होगी पूरी तरह तकनीक आधारित

spot_img
Must Read

देहरादून। प्रदेश में सरकारी स्कूलों को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग के तहत उत्तराखंड में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ विकसित किए जाएंगे। इसके लिए पौड़ी और चंपावत जिले के 19-19 तथा देहरादून और हरिद्वार के छह-छह विद्यालयों का चयन किया गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप राज्य की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समग्र शिक्षा और कॉन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ‘स्विफ्ट स्कूल’ एक एकीकृत विद्यालय परिवर्तन मॉडल है, जिसमें छात्रों के सीखने के स्तर के अनुसार व्यक्तिगत शिक्षण पर जोर दिया जाएगा। साथ ही कक्षाओं में आधुनिक तकनीक का उपयोग, शिक्षकों को डेटा आधारित सहायता और डिजिटल अवसंरचना विकसित की जाएगी।

इस पहल के तहत कॉन्वजीनियस फाउंडेशन द्वारा अमेजन वेब सर्विसेज के सहयोग से 1000 लैपटॉप भी छात्रों को वितरित किए जाएंगे। इससे स्विफ्ट स्कूलों के प्रभावी संचालन और तकनीकी ढांचे को मजबूत आधार मिलेगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि चयनित 50 विद्यालयों में इस मॉडल को लागू कर प्रदेश की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

CBSE Board 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 16 वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, 91.59% रहा परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img