April 17, 2026 - 1:49 am

Dun-Dehli Road Accident: मोहब्बेवाला में दो ट्रकों की टक्कर, ऑटो व शोरूम तक पहुंचा मलबा

spot_img
Must Read

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के संचालन के बाद यातायात तेज होने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ता दिख रहा है। गुरुवार को मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑटो से जा भिड़ा।

हादसे के दौरान सड़क किनारे लगा साइनबोर्ड भी टूटकर गिर गया। साइनबोर्ड के गिरने से पास के पेड़ भी धराशायी हो गए, जिससे सड़क किनारे स्थित एक पुराने कार शोरूम तक मलबा पहुंच गया। मलबा गिरने से शोरूम में खड़ी कई कारों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करने के प्रयास शुरू किए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे खुलने के बाद से इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ी है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में प्रभावी यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Chardham Yatra: ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में 30 काउंटरों पर होगा ऑफलाइन पंजीकरण, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा पंजीकरण...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img