April 17, 2026 - 7:24 pm

Udham Singh Nagar News: पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की तैयारी तेज

spot_img
Must Read

पंतनगर। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बृहस्पतिवार को पंतनगर हवाई अड्डे का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट के डीजीएम सिविल अनूप गुप्ता ने बताया कि 380 करोड़ रुपये की लागत से विस्तारीकरण कार्य चल रहा है। इसके लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण के नाम 524.70 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण के तहत टीडीसी, पंतनगर विश्वविद्यालय और सैनिक फार्म की भूमि पर स्थित भवनों का ध्वस्तीकरण तथा पेड़ों के कटान का कार्य पूरा हो चुका है। चाहरदीवारी निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जिसे जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना के तहत 3000 मीटर लंबा रनवे बनाया जाएगा। इसके अलावा नया टर्मिनल भवन, हैंगर, आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) सुविधा, कार्गो टर्मिनल और नाइट लैंडिंग की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ने बताया कि विस्तारीकरण की जद में आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को शिफ्ट करने के लिए सर्वे और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि एयरपोर्ट से सटी भूमि पर गेस्टहाउस निर्माण का प्रस्ताव विचाराधीन है, जबकि कुछ भूमि सेना को भी आवंटित की गई है।

मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, सीडीओ दिवेश शासनी, एसएसपी अजय गणपति, डीएफओ यूसी तिवारी, एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UP दोहरी नागरिकता मामला: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश, हाईकोर्ट की सख्ती

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img