June 7, 2026 - 9:31 am

Dehradun: एयरपोर्ट पर फिल्म स्टार गोविंदा का गर्मजोशी से स्वागत, साथ में ली सेल्फी

spot_img
Must Read

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को देहरादून पहुंचे, जहां जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। गोविंदा ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

जानकारी के अनुसार, गोविंदा दोपहर करीब ढाई बजे एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली उड़ान से देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशंसकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, गोविंदा देहरादून में किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हैं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह कार से शहर के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि गोविंदा इससे पहले भी कई बार देहरादून आ चुके हैं और यहां उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img