April 23, 2026 - 3:16 pm

Kashipur: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कंपनी के मैनेजर की मौत, पत्नी और बेटा बाल-बाल बचे

spot_img
Must Read

काशीपुर। सुल्तानपुर पट्टी हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक हादसे में एक कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम फलौदा निवासी नितिन त्यागी (41) पुत्र अशोक त्यागी सितारगंज स्थित एक फार्मा कंपनी में मैनेजर थे। मंगलवार को वह घर से सितारगंज ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उनके साथ पत्नी दीप्ति और 11 वर्षीय बेटा भी कार में सवार थे।

बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर पट्टी हाईवे पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। इस पर उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ी कर स्टेपनी लगाई और पंक्चर टायर कार में रखने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में नितिन त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के समय उनकी पत्नी और बेटा पास में खड़े थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

उधर, एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे मृतक के चचेरे भाई अभिषेक त्यागी ने बताया कि नितिन त्यागी रुद्रपुर में नौकरी करते थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नितिन बीते शनिवार को घर आए थे और मंगलवार को वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मुजफ्फरनगर स्थित परिजनों को दे दी गई है, जो रात तक काशीपुर पहुंच जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

I-PAC छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आचरण ने लोकतंत्र को खतरे में डाला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और Enforcement Directorate (ईडी) के बीच चल रहे विवाद में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img