प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने बुधवार दोपहर बदरीनाथ मंदिर में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।
इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने उनका स्वागत किया और भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
कैलाश खेर ने विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना भी की।



