April 17, 2026 - 7:20 pm

Uttarakhand: कुमाऊं से भी शुरू होगी चारधाम यात्रा, टैक्सी चालकों को जारी हो रहे ग्रीन कार्ड

spot_img
Must Read

अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा इस बार कुमाऊं मंडल के लिए नई सुविधा लेकर आ रही है। अब तक यात्रा की शुरुआत हरिद्वार या ऋषिकेश से होती थी, लेकिन इस बार कुमाऊं के टैक्सी चालक भी सीधे अपने क्षेत्र से श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा पर ले जा सकेंगे।

परिवहन विभाग ने इसके लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरटीओ संभाग से अब तक 11 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इन वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु अपने शहर से ही यात्रा शुरू कर सकेंगे, जिससे उन्हें ऋषिकेश तक अलग से सफर कर दूसरी टैक्सी लेने की बाध्यता से राहत मिलेगी।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होकर नवंबर तक चलेगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट 22 और 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 मार्च से ही शुरू हो चुकी है।

आरटीओ हल्द्वानी को ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत कमर्शियल कार, टैंपो ट्रैवलर और बसों को ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। आवेदन के बाद वाहन की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, आरसी और चालक के पास हिल इंडोर्समेंट युक्त ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

आरटीओ प्रशासन के अनुसार, छोटे वाहनों के लिए 450 रुपये और बड़े वाहनों के लिए 650 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस नई व्यवस्था से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों और टैक्सी चालकों दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UP दोहरी नागरिकता मामला: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश, हाईकोर्ट की सख्ती

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img