May 10, 2026 - 6:54 pm

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां, कमजोर छात्रों के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं

spot_img
Must Read

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का एलान कर दिया है। निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक अवकाश रहेगा। हालांकि इस दौरान नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों के कमजोर विषयों को मजबूत करना और उनके सीखने के स्तर में सुधार करना है।

सुबह 7:30 बजे से चलेंगी कक्षाएं

उपचारात्मक कक्षाएं 11 मई से 23 मई तक संचालित होंगी। कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षकों को सुबह 7:20 बजे से 11 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। प्रतिदिन तीन पीरियड लगाए जाएंगे और प्रत्येक पीरियड की अवधि एक घंटे की होगी।

दो शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों में इन कक्षाओं के लिए अलग-अलग विंग का उपयोग किया जाएगा, ताकि नियमित व्यवस्था प्रभावित न हो।

विज्ञान और गणित पर रहेगा फोकस

नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि स्कूल प्रमुख आवश्यकता के अनुसार अन्य विषयों को भी शामिल कर सकेंगे। वहीं बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विषयों का चयन उनकी शैक्षणिक जरूरतों के आधार पर किया जाएगा।

यूनिफॉर्म में आएंगे छात्र

शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को छुट्टियों से पहले कक्षाओं की समय-सारिणी तैयार कर संबंधित उप शिक्षा निदेशक को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्रों और अभिभावकों को इसकी जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है।

विशेष कक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा अभिभावकों की सहमति लेना भी अनिवार्य किया गया है।

स्कूलों को दिए गए जरूरी निर्देश

निदेशालय ने स्कूलों में साफ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुस्तकालय खुले रखने को भी कहा गया है, ताकि छात्र स्व-अध्ययन कर सकें। जरूरत पड़ने पर अतिथि और संविदा शिक्षकों की सहायता ली जाएगी।

वहीं, उप शिक्षा निदेशकों को कार्यक्रम की निगरानी के लिए प्रतिदिन कम से कम दो स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यमुनोत्री धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रहे 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की तबीयत बिगड़ने से मौत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img