May 10, 2026 - 6:07 pm

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब ‘सोनार बांग्ला’ का सपना होगा साकार

spot_img
Must Read

पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का औपचारिक एलान किया। इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में अमित शाह ने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि इतने बड़े विधायक दल को देखकर मन, आत्मा और शरीर में खुशी की लहर दौड़ जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर भरोसा जताकर बंगाल की जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में लंबे समय से भय और हिंसा का माहौल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वाम शासन और बाद में ममता बनर्जी सरकार के दौरान लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति लगभग असंभव हो गई थी। हिंसा और क्रूरता के सैकड़ों उदाहरण सामने आए, लेकिन इसके बावजूद जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर बदलाव का रास्ता चुना। शाह ने भरोसा दिलाया कि भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा और असम के बाद अब बंगाल में भी भाजपा की सरकार बन गई है। इसके साथ ही घुसपैठ और गौ तस्करी पर सख्ती से रोक लगेगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमा क्षेत्रों को देश की सुरक्षा का अभेद्य किला बनाएंगी।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि भवानीपुर की जनता का विशेष धन्यवाद, जहां इस बार भी भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले नंदीग्राम में हार मिली थी और अब भवानीपुर में भी जनता ने जवाब दे दिया। शाह ने कहा कि यह जीत सिर्फ भाजपा के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैचारिक विजय भी है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य के 23 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिलों में तृणमूल कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी। शाह ने इसे अभूतपूर्व जनादेश बताते हुए कहा कि ऐसा जनसमर्थन पहले कभी नहीं देखा गया।

अमित शाह ने भाजपा की वैचारिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 1950 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों के साथ शुरू हुई यात्रा आज उनकी जन्मभूमि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के साथ एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कार्यकर्ताओं के मन में एक कसक बाकी थी कि बंगाल में भाजपा का झंडा फहराना अभी बाकी है, जो अब पूरा हो गया।

शाह ने कहा कि 2014 से 2026 तक भाजपा की यात्रा अभूतपूर्व रही है। 2014 में बंगाल में भाजपा का खाता खुला, फिर सीटों की संख्या बढ़ती गई और आज पार्टी सत्ता तक पहुंच गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश भाजपा की कार्यशैली और विकास मॉडल को स्वीकार कर चुका है।

अगली सरकार के एजेंडे पर बोलते हुए शाह ने कहा कि भाजपा लंबे समय से ‘सोनार बांग्ला’ का सपना देख रही है। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन राज्य सरकार ने कई योजनाओं में बाधाएं डालीं। अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में न तो प्रशासन का राजनीतिकरण होगा और न राजनीति का अपराधीकरण। बंगाल की कला, साहित्य, संस्कृति और शिक्षा को नई पहचान दी जाएगी। रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यमुनोत्री धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रहे 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की तबीयत बिगड़ने से मौत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img