पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के कई इलाकों से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। गुरुवार को हावड़ा के शिवपुर स्थित चौराबस्ती इलाके में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि राजनीतिक संघर्ष की सूचना के बाद तत्काल पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



