April 20, 2026 - 10:48 pm

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

spot_img
Must Read

चमोली। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

धाम क्षेत्र में संभावित भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए बहु-स्तरीय सुरक्षा प्लान लागू किया गया है। सभी प्रवेश मार्गों, प्रमुख स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमित चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

यात्रा की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) को भी तैनात किया गया है। एटीएस के मोर्चा संभालने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ईरान पर बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस का रहस्यमयी पोस्ट, ‘लॉक्ड-इन मोड’ से बढ़ी सियासी हलचल

ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और बैकचैनल बातचीत की अटकलों के बीच व्हाइट हाउस की एक सोशल मीडिया पोस्ट...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img