May 7, 2026 - 7:33 pm

Uttarakhand: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी के साथ लिया व्यवस्थाओं का जायजा

spot_img
Must Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि सीएम योगी और सीएम धामी मंदिर के उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यमकेश्वर पहुंचे हैं। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

हेलीपैड पर पहुंचने पर दोनों मुख्यमंत्रियों का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्वागत के लिए पहुंचे बच्चों ने सीएम योगी के चरण स्पर्श किए। बच्चों के स्नेह को देखकर सीएम योगी ने उनके सिर पर हाथ रखकर दुलार किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Gold: अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी से सर्राफा बाजार में तेजी, ₹1.53 लाख के पार सोना; क्या और बढ़ेंगी कीमतें?

दुनिया भर की नजरें जिस भू-राजनीतिक संकट पर टिकी थीं, वहां से बड़ी कूटनीतिक राहत की खबर सामने आई...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img