April 28, 2026 - 9:33 pm

Uttarakhand News: सोनप्रयाग-केदारनाथ तक बिछेगी 33 केवी लाइन, यूपीसीएल बोर्ड ने दी मंजूरी

spot_img
Must Read

देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यूपीसीएल 33 केवी बिजली लाइन स्थापित करेगा। सोमवार को हुई यूपीसीएल बोर्ड बैठक में 45 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंजूरी दे दी गई।

मुख्य सचिव एवं यूपीसीएल अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में केदारनाथ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। वर्तमान में केदारनाथ में 11 केवी लाइन से बिजली आपूर्ति हो रही है, जो लंबी होने के कारण खराब मौसम में ट्रिप होने का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए सोनप्रयाग से नए बिजलीघर तक 33 केवी लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी।

बैठक में खटीमा स्थित पिटकुल सब स्टेशन से यूपीसीएल के बिजलीघरों को जोड़ने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। इस कार्य पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा वित्तीय मामलों से जुड़े अन्य प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जीएस बुदियाल, निदेशक एमआर आर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वित्तीय अनुशासन पर जोर

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजनाओं की लागत कम करने और आम उपभोक्ताओं तक सरल तरीके से अधिकतम बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Rudrapur: पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का निधन, पुलिस महकमे में शोक

रुद्रपुर। पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती (54) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img