April 17, 2026 - 8:38 pm

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण शुरू, आज सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

spot_img
Must Read

ऋषिकेश/हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने शनिवार 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि 30 काउंटरों पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, जिनमें 24 ट्रांजिट कैंप और छह आईएसबीटी में संचालित हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 150 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। सबसे पहले नेपाल से आए 30 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया।

विशेष कार्याधिकारी पी.पी. नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं एसडीएम ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रांजिट कैंप में साफ-सफाई दुरुस्त रखने और कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए।

ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र में मध्य प्रदेश के शहडोल से आए यात्रियों का पहला पंजीकरण किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने फूल-माला और तिलक कर यात्रियों का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं।

डग्गामार वाहनों पर सख्ती की मांग
आईएसबीटी सभागार में एसपी देहात जया बलूनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने यात्रा के दौरान डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि यात्रा में केवल उसी दिन की टोल पर्ची वाले वाहनों का ग्रीन कार्ड बनाया जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों के वाहनों के लिए 15 दिन की वैधता का प्रावधान है।

ट्रांसपोर्टर बिजेंद्र कंडारी ने बताया कि नए नियम के तहत राज्य के वाहन अपने ही राज्य से यात्रियों को लेकर आएंगे और यहीं छोड़ेंगे। नगर आयुक्त ने व्यापारियों से नालियों पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए।

नेपाल से आए यात्रियों ने सराही व्यवस्थाएं
नेपाल से आए श्रद्धालु खेमराज सुवेदी ने कहा कि वे पहली बार उत्तराखंड आए हैं और यहां की व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वहीं राधा कृष्ण घिमिरे ने यात्रा को लेकर उत्साह जताते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना की।

भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना
चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए परिवहन विभाग की ओर से भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया और एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने यात्रा की सफलता की कामना की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि यात्रा से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर सुझाव लिए गए हैं। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी और सड़क किनारे बने अवैध स्टैंड हटाए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UP दोहरी नागरिकता मामला: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश, हाईकोर्ट की सख्ती

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img