April 17, 2026 - 8:40 pm

Haridwar: राजाजी टाइगर रिजर्व में साधु की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Must Read

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में साधु की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नशे की हालत में लालच और गुस्से में आकर साधु की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि 14 अप्रैल को वन विभाग के कर्मचारियों ने राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक साधु का शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 वर्षीय साधु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में हत्या की पुष्टि होने पर कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक की पहचान न होने के कारण पुलिस स्वयं वादी बनी और खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गईं। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों, गंगाघाटों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और पार्किंग स्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक साधु के साथ जाते हुए दिखाई दिए। हुलिये के आधार पर उनकी तलाश तेज की गई। मोबाइल फोन न होने और नशेड़ी प्रवृत्ति के चलते उनकी तलाश चुनौतीपूर्ण रही। शुक्रवार को हिल बाईपास क्षेत्र में गश्त के दौरान सूखी नदी फ्लाईओवर के पास दोनों युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मनोज कुमार उर्फ चिकना (25) निवासी ग्राम बनाममई, थाना वेदपुरा, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) और रोहित कुमार (19) निवासी पटना (बिहार) के रूप में बताई। दोनों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली।

बीड़ी के साथ दिखे पैसे बने हत्या की वजह

एसएसपी के अनुसार, दोनों आरोपी हरिद्वार में मिले थे और साथ में शराब व गांजा का सेवन करते थे। 13 अप्रैल की रात हरकी पैड़ी के पास शराब पीने के बाद वे वहीं सो गए। अगली सुबह काम की तलाश में मोतीचूर तिराहे पहुंचे, जहां उन्होंने गांजा पिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात साधु से हुई।

बीड़ी मांगने पर साधु ने जेब से बीड़ी निकाली, जिससे उसकी जेब में रखे पैसे नजर आ गए। आरोपियों ने पैसे मांगे, लेकिन साधु के इंकार करने और डांटने पर वे गुस्से में आ गए और उसका पीछा करने लगे।

साधु मोतीचूर रेलवे स्टेशन से होते हुए जंगल की ओर चला गया। आरोपियों ने मौका पाकर उसे गिरा दिया और बड़े पत्थरों से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वे उसकी जेब से पैसे लेकर फरार हो गए।

पहचान अब भी चुनौती, पुलिस कर रही प्रयास

पुलिस के सामने मृतक की पहचान बड़ी चुनौती बनी हुई है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम की सक्रियता, सीसीटीवी विश्लेषण और सघन चेकिंग अभियान के चलते 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा संभव हो सका।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

UP दोहरी नागरिकता मामला: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश, हाईकोर्ट की सख्ती

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img