प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच आज देहरादून में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।
बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
वहीं, वाहन चालकों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।



