April 30, 2026 - 7:07 pm

ICSE Board Exam: आईसीएसई रिजल्ट में सेंट जॉन्स स्कूल का जलवा, चेतन-शुभेंद्र ने किया टॉप

spot_img
Must Read

आईसीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में छात्र चेतन ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में शुभेंद्र प्रताप यादव ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य केनेथ सैमुअल ने मेधावी छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। सहपाठियों और शिक्षकों ने टॉपर्स को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: कैबिनेट के 18 प्रस्ताव मंजूर, बस खरीद से मदरसा मान्यता तक कई बड़े फैसले

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में 18 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से कई अहम प्रस्तावों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img