June 25, 2026 - 2:13 am

यमुनोत्री धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रहे 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

spot_img
Must Read

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह दर्शन कर लौट रहे थे। बताया गया कि पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास उन्हें अचानक घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अखिल राणा ने बताया कि वृद्ध श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यात्रा शुरू होने के बाद यमुनोत्री धाम में अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामलों में हार्ट अटैक और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह सामने आई है। लगातार बढ़ती भीड़, कठिन पैदल मार्ग और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों से यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने, पर्याप्त आराम करने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमें और स्वास्थ्य शिविर तैनात किए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img