June 26, 2026 - 9:02 am

Dehradun: पश्चिमी एशिया संकट के बीच गणेश जोशी का ईंधन बचत संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

spot_img
Must Read

पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को ईंधन बचत का संदेश दिया। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए आमजन से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की।

इस दौरान मंत्री ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग नहीं किया और स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।

गणेश जोशी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ईंधन संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को लेकर भी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img