May 10, 2026 - 5:10 pm

चारधाम यात्रा: 21 दिनों में 89 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, 14 गंभीर मरीज रेफर

spot_img
Must Read

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के बाद 21 दिनों में 89,380 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इनमें 1073 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण धर्मशालाओं और होटलों में हैंड डिवाइस मशीन के माध्यम से किया गया।

ट्रांजिट कैंप की ओपीडी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। 17 अप्रैल से सात मई तक 5301 तीर्थयात्रियों ने हेल्थ चेकअप कराया। वहीं 23 अप्रैल से सात मई के बीच 4005 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।

ओपीडी में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित करीब 300 मरीज पहुंचे, जिन्हें दवाइयां दी गईं। इनमें 125 मरीज ब्लड प्रेशर, 140 मरीज डायबिटीज और कई मरीज सांस संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। गंभीर स्थिति होने पर 14 तीर्थयात्रियों को अलग-अलग दिनों में एसपीएस राजकीय उप जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

चारधाम यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि 17 अप्रैल से ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब तक काउंटर और हैंड डिवाइस के माध्यम से कुल 89,380 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका है।

चारधाम यात्रा डिस्पेंसरी के कोऑर्डिनेटर विजय गौड़ ने बताया कि ट्रांजिट कैंप स्थित डिस्पेंसरी में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था मजबूत की गई है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यमुनोत्री धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रहे 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की तबीयत बिगड़ने से मौत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img