May 10, 2026 - 5:10 pm

उत्तराखंड की जेलों में घटी भीड़, पांच साल में 185 से 118 फीसदी पर आया दबाव

spot_img
Must Read

उत्तराखंड की जेलों में बंदियों की बढ़ती भीड़ पर अब काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। वर्ष 2021 में राज्य की जेलों में क्षमता के मुकाबले 185 फीसदी कैदी बंद थे, लेकिन जेल प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं में सुधार के बाद यह आंकड़ा घटकर 118 फीसदी तक पहुंच गया है। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह दावा किया।

विभाग के अनुसार, वर्ष 2021 से 2023 तक उत्तराखंड देश की सबसे अधिक भीड़भाड़ वाली जेलों वाले राज्यों में शामिल था। इंडिया जस्टिस रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख किया गया था। हालांकि, लगातार किए गए सुधारों और नई व्यवस्थाओं के कारण अब स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

डीआईजी जेल दधिराम ने बताया कि हरिद्वार समेत कई बड़ी जेलों में नई बैरकों का निर्माण किया गया है। पिथौरागढ़ जिला कारागार का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि देहरादून, हरिद्वार और सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तार का कार्य जारी है। अल्मोड़ा में नई जिला जेल भी बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि अल्प सजा वाले कैदियों की रिहाई, गरीब बंदियों को जमानत दिलाने और ‘सपोर्ट टू पुअर प्रिजनर्स स्कीम’ लागू करने का भी सकारात्मक असर पड़ा है। इसी वजह से उत्तराखंड अब देश की सबसे ओवरक्राउडेड जेलों की सूची से बाहर निकल गया है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में राज्य की जेलों में क्षमता के मुकाबले 141 फीसदी बंदी थे। यह आंकड़ा वर्ष 2025 में घटकर 124 फीसदी हुआ और वर्तमान में 118 फीसदी रह गया है।

वर्षवार स्थिति
वर्षजेलों की क्षमताबंदियों की संख्या
202137416921
202237416858
202337616885
202439215548
202539614912
202639614703
ये कदम बने राहत की वजह
  • हरिद्वार जेल में नई बैरकों का निर्माण
  • पिथौरागढ़ जिला कारागार का निर्माण पूरा
  • देहरादून और हरिद्वार जेलों का विस्तार जारी
  • सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तार पर काम
  • अल्मोड़ा में नई जिला जेल का निर्माण
  • अल्प सजा वाले कैदियों की रिहाई और जमानत में मदद
  • गरीब बंदियों के लिए ‘सपोर्ट टू पुअर प्रिजनर्स स्कीम’ लागू
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यमुनोत्री धाम यात्रा: दर्शन कर लौट रहे 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान शनिवार को तमिलनाडु निवासी 82 वर्षीय श्रद्धालु शम्भू केवल की तबीयत बिगड़ने से मौत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img