May 5, 2026 - 5:30 pm

Dehradun Crime News: दहेज और शक में पत्नी की हत्या, फरार पति बाजार से गिरफ्तार बीमारी का बहाना कर किया गुमराह

spot_img
Must Read

सेलाकुई थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को रविवार देर रात बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 21 अप्रैल को अपनी पत्नी शाहीन बानो की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और इसे बीमारी से हुई मौत बताकर गुमराह करने की कोशिश की थी।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के रडा बाजार निवासी आरोपी आरिफ सेलाकुई में किराए के कमरे में पत्नी के साथ रह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शाहीन बानो की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि आरोपी ने दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने और पत्नी पर शक के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतका के पिता लाल मोहम्मद ने एक मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में शादी के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी पर दहेज में बाइक लाने का दबाव बना रहा था।

घटना के दिन आरोपी ने ससुराल पक्ष को फोन कर बताया कि उनकी बेटी बीमार है। जब मृतका का भाई सेलाकुई पहुंचा तो उसकी मौत की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि झगड़े के दौरान उसने पत्नी का गला घोंट दिया और बाद में रिश्तेदारों व पड़ोसियों को बीमारी से मौत की झूठी कहानी सुनाई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन विवाद के दौरान पत्नी द्वारा लात मारने पर उसे गुस्सा आ गया, जिसके बाद उसने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

केदारनाथ में बर्फबारी के बीच भी जारी आस्था का प्रवाह, 12 दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बिगड़ा रहा। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img