पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न उत्तराखंड में भी उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। जश्न के बीच बंगाल की पारंपरिक झालमुड़ी का भी आनंद लिया गया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया।
पार्टी नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम बताते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।



