June 30, 2026 - 4:12 am

छोटे भाईजान उर्फ़ अब्दु रोजिक को पहुंचा ED का समन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

spot_img
Must Read

अब्दु रोजिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED कार्यालय पूछताछ के लिए पहुंचे। ‘बिग बॉस 16’ से बाहर निकलने के बाद अब्दू ने मुंबई में ‘बुर्गिर’ नाम का एक शानदार रेस्टोरेंट खोला था, जिसके बाद सिंगर को ईडी से नोटिस मिला।

अब्दू रोजिक अपनी गायकी और एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ‘बिग बॉस 16’ में उन्हें देखा गया जहां उन्होंने धूम मचा दी। अब्दू मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें सरकारी नोटिस मिला है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम सामने आया है, जिसके बाद ईडी ने 14 फरवरी को उन्हें पूछताछ के लिए समन किया था। आज फिर अब्दू से पूछताछ होने वाली है। बता दें कि ड्रग डीलर अली असगर शिराजी से संबंधित एक मामले में ईडी कार्यालय में अभिनेता अब्दु रोजिक को इस मामले में गवाह के तौर पर बुलाया गया है।

‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दु रोजिक को शिव ठाकरे के साथ हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी से नोटिस मिला है। दोनों ने अभी तक इस कानूनी मामले में अपनी चुप्पी बनाए रखी है और इसके बारे में किसी से कोई बात नहीं की है। हालांकि, मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित अब्दु रोजिक के बारे में नई जानकारी सामने आई है। अब्दु रोजिक मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए पहुंचे। ताजिकिस्तानी गायक अब्दू का लेटेस्ट वीडियो ईडी कार्यालय के बाहर का है जहां उन्हें कुछ देर पहले स्पॉट किया गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img