June 25, 2026 - 3:25 am

Uttarakhand: पंतनगर पहुंचे नितिन गडकरी, कहा साल 2024 के अंत तक अमेरिका जैसी हो जाएँगी उत्तराखंड की सड़कें

spot_img
Must Read

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और CM पुष्कर सिंह धामी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों नेताओं का काफिला पुलिस लाइन पहुंचा। यहां से सीएम धामी और मंत्री नितिन गडकरी टनकपुर के लिए रवाना हुए।

बता दें कि, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को टनकपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गांधी मैदान में कुमाऊं के लिए 2200 करोड़ से अधिक की आठ योजनाओं का शिलान्यास करा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डीएम के नेतृत्व में दिनभर प्रशासनिक अमला जुटा रहा। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11:45 बजे स्टेडियम हेलीपैड टनकपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर से ही उनके साथ आए। दोपहर 12 बजे गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास करा। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे उन्होंने और मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img