June 20, 2026 - 1:18 am

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारी तेज: बर्फ हटाकर पहुंचे सेना के जवान और सेवादार, 23 मई से खुलेंगे कपाट

spot_img
Must Read

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले यात्रा तैयारियां तेज हो गई हैं। सेना के जवान और गुरुद्वारा के सेवादार बर्फ हटाते हुए हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं। वहां पहुंचते ही जवानों ने सबसे पहले गुरुद्वारे के सामने अरदास की। इसके बाद अब जवान और सेवादार आस्था पथ से बर्फ हटाने के कार्य में जुटेंगे।

हेमकुंड साहिब की यात्रा 23 मई से शुरू होनी है। यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए 418 इंडिपेंडेंट फील्ड और नौवीं माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ गुरुद्वारा के सेवादार कुछ दिन पहले रवाना हुए थे। टीम ने रास्ते के सबसे बड़े अवरोधक अटलाकोटी हिमखंड को काटकर आगे बढ़ते हुए हेमकुंड साहिब तक पहुंच बनाई।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सेना के जवान और सेवादार विषम परिस्थितियों में लगातार कार्य कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी हो रही थी। अब परिसर और यात्रा मार्ग से बर्फ हटाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Dehradun: नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त

जिले में नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 79 और होम स्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img