रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाले के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक कुछ देर पहले तक उसी स्थान पर घूमता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद अचानक उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



