May 7, 2026 - 5:31 pm

Uttarakhand: सीएम धामी ने साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स को दी राहत, एक क्लिक से खाते में ट्रांसफर की रकम

spot_img
Must Read

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को अप्रैल माह की पेंशन ‘वन क्लिक’ के माध्यम से जारी की। राज्य पोषित योजनाओं के 7,56,682 लाभार्थियों के खातों में कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए।

इस राशि में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल हैं। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के प्रति समर्पित है और आर्थिक-सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पेंशन का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। इनके परिणामस्वरूप हर वर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थी योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी बहुउद्देशीय कैंप आयोजित किए जाएं। साथ ही, 59 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों का सर्वे कर आवेदन और अन्य औपचारिकताएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए आय सीमा को व्यावहारिक बनाया जाए और पेंशन समेत विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

Uttarakhand: भाजपा के आठ विधायकों पर लटकी टिकट की तलवार, सर्वे में प्रदर्शन कमजोर

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img